-->

DNA UPDATE

RAIPUR CRIME-राजधानी में गणेश विसर्जन के दौरान हुई चाकूबाजी , युवक की हालत गंभीर,आरोपी हुए गिरफ्तार

रायपुर।  राजधानी में इन दिनों अपराध की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है और आए दिन नई घटनाएं सामने आ रही है हाल ही में राजधानी से चाकूबाजी की घटना सामने आई  आए दिन बदमाशों द्वारा चाकूबाजी की घटना हो रही है हैं. ऐसी ही एक घटना गणेश विसर्जन के दौरान हुई. जहां मामूली विवाद के चलते दो बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. जिसके बाद युवक बुरी तरह से घायल हो गया.
मामला राजधानी के गातापारा इलाके का है. जहां युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है. इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं और दोनों के खिलाफ हत्या का प्रयास धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.