बेमेतरा । विकासखण्ड बेमेतरा के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में प्राथमिक-उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षा में गुणवत्ता लाने बच्चों का बेसलाइन टेस्ट परीक्षा लिया जा रहा है। जिसमें संकुल केंद्र नरी के अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक शाला मरका व घठोली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षक संकुल प्राचार्य संजय वर्मा व संकुल समन्वयक नरी रूपेश साहू ने बेसलाइन टेस्ट का निरीक्षण किया। जिसमें विधार्थियों द्वारा दिए जा रहे बेसलाईन परीक्षा का अवलोकन किया गया साथ ही साथ उत्तर पुस्तिकाओं का क्रास चेकिंग भी किया गया। वही कुछ छात्रों कु. रूखमणी, आयुष, प्रभा, भाग्यश्री, कुसमंजली, गोपी, भोला की उत्तर पुस्तिकाओं की रेंडमली जाँच किया गया और विधार्थियों के योग्यता के अनुसार अंक प्रविष्टि किया गया। वही संकुल प्राचार्य श्री वर्मा ने शिक्षकों को शिक्षा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने कि बात कही। इस दौरान स्कूल के प्रधान पाठक दिनेश कुमार बंजारे व स्कूल के शिक्षक अश्वनी कुमार नेताम, गनपत साहू, बृजराज यादव,आशिष परगनिहा उपस्थित रहे।

