-->

DNA UPDATE

Lord Shiva abhishek these things :- सावन में शिवलिंग पर करें इन चीजों से अभिषेक, महादेव होंगे प्रसन्न।

भगवान शिवजी का प्रिय महीना सावन 14 जुलाई यानी आज से शुरू हो गया है यह माह महादेव को समर्पित है। पूरे महीने शिव भक्त भोलेनाथ की पूजा करते हैं। मान्यता है कि इन दिनों शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, चंदन, अक्षत, शमीपात्र आदि शुभ वस्तुएं चढ़ाने से महादेव प्रसन्न होते हैं। वहीं भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। शिव पुराण के अनुसार जल के अलावा कई अन्य चीजों से भी शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। ये सभी चीजें भोलेनाथ को अति प्रिय हैं। इन्हें अर्पित करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

दूध से करें अभिषेक

कच्चा दूध भगवान शिव को प्रिय है। मान्यता है कि दूध से शिवलिंग का अभिषेक करने से शंकर प्रसन्न होते हैं। वह अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। जातकों के काम में आने वाली बाधाएं दूर होती है।

फलों के रस का अभिषेक

सावन के महीने में फलों के रस से भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन सोमवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। फिर शिवलिंग पर ताजा फल के रस को चढ़ाएं। इस उपाय को करने से जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होने लगता है।

चने की दाल का उपाय

शिवजी को चने की दाल अर्पित करना चाहिए। इससे कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। यदि कर्ज से परेशान है, तो सावन में भगवान शिव को चने की दाल चढ़ाएं। उनके समक्ष सुख-शांति की कामना करें।।