New Delhi:: फेस्टिवल सीजन आते ही बाजार ,ट्रेन, बस और दर्शनीय स्थानों पर भीड़ बढ़ने लगती है जिससे हर साल की तरह इस साल भी कोरोना के बढ़ने की आशंका है कोरोना की तीसरी लहर को रोकने केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को गाइडलाइन जारी कर दी है और जिस का पालन करन अनिवार्य बताया है दशहरा, दिवाली और छठ के मौके पर ना सिर्फ बाजारों में रौनक बढ़ी है, बल्कि ट्रेनों-बसों में भीड़ बढ़ गई है। लोगों की बड़े पैमानी पर आवाजाही और शॉपिंग को देखते हुए मोदी सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने का फैसला किया है। इसी से मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश भर में कोविड गाइडलाइंस के अनुपालन को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया है कि त्योहारों के मद्देनजर सभी राज्यों को सतर्कता बरतने और कोविड गाइडलाइन (Corona Guidelines) का सख्ती से पालन किया जाए। एक्सपर्ट पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि किसी भी तरह की लापरवाही एक बार फिर बड़े खतरे को न्योता दे सकती है। आपको बता दें कि पिछले साल भी फेस्टिव सीजन में कोरोना केसों में जबरदस्त उछाल आया था, जिसके बाद मार्च में लॉकडाउन की नौबत आ गई थी।
गृह मंत्रालय ने जारी अपने आदेश में कहा कि कोरोना का खतरा अभी भी बरकरार है, लिहाजा स्थानीय प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि त्योहारों के वक्त भीड़ ताजा गाइडलाइन के मुताबिक ही हो।
सरकार ने कंटेनमेंट जोन पर खासतौर पर ध्यान रखने को कहा है। साथ ही टेस्टिंग- ट्रैकिंग-ट्रीटमेंट जैसे कदमों को पुख्ता तरीके से अमल लाने को कहा है।