ड्रग्स मामले में न्यायिक हिरासत में बंद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आखिरकार बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 3 दिन तक दलीलें सुनने के बाद आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा को जमानत दे दी है। विस्तृत आदेश कल दिया जाएगा। आर्यन खान के वकील पूर्व एजी मुकुल रोहतगी के अनुसार उम्मीद है कल या शनिवार तक सभी जेल से बाहर आ जाएंगे। उन्होंने कहा, अदालत से आदेश जारी होने के बाद वे (आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुम धमेचा) जेल से आएंगे। मेरे लिए, यह एक नियमित मामला है - कुछ को जीतने के लिए, कुछ को खोने के लिए। मुझे खुशी है कि उन्हें (खान) जमानत मिल गई है।
