DASSEHRA 2021-विधायक ने दी क्षेत्रवासियों को असत्य पर सत्य की विजय के पर्व दशहरा की बधाई। - DNA

NEWS UPDATE

गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021

DASSEHRA 2021-विधायक ने दी क्षेत्रवासियों को असत्य पर सत्य की विजय के पर्व दशहरा की बधाई।


 धमतरी- पावन पवित्र नवरात्रि पर्व के बाद विजयदशमी को दशहरा के पर्व के रूप में पूरे क्षेत्र, प्रदेश व देश में मनायी जाती हैं। इस दिन भगवान श्रीराम ने बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक के साथ अहंकारी रावण का मर्दन किए। हमारी अपनी बुराइयों पर विजय हासिल कर सफलता और तरक्की प्राप्त करने का यह उत्तम पर्व है। दशहरा के दिन हम सभी अपने अंदर बुरी आदतों को दूर करने का प्रण लेते हैं, दशहरा का पर्व उम्मीद की आस एवं अपने दुखों का नाश के रूप में मनाते हैं। सभी बुराई को मिटाने के लिए कृत संकल्पित होना चाहिए। हमें इस दशहरा में प्रण लेना होगा कि हमें रावण नहींं राम बनकर रहना होगा, बुराई के खिलाफ आवाज उठाना होगा , और सभी नारी शक्ति को आज दुर्गा बनना होगा। अधर्म पर धर्म की जीत, अन्याय पर न्याय की विजय, असत्य पर सत्य की जीत, इस पर्व का संदेश है। इन्हीं संदेशों के साथ समस्त क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की बधाई।



Pages