-->

DNA UPDATE

NEWS- केंद्रीय विद्यालय धमतरी में हुआ स्किल हब इनीशिएटिव कोर्स प्रारंभ

 

केवि धमतरी में स्किल हब इनीशिएटिव कार्यक्रम के अंतर्गत डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स का शुभारंभ 1 जनवरी 2022 को हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शैलेंद्र कुमार गुप्ता असिस्टेंट डायरेक्टर कौशल विकास विभाग, जिला धमतरी थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और पुष्पार्पण से हुआ। मुख्य अतिथि का स्वागत कोर्स के नोडल ऑफिसर  पीएल साहू पीजीटी कम्प्युटर विज्ञान केवि धमतरी ने पुष्प गुच्छ देकर किया | कोर्स नोडल ऑफिसर  पीएल साहू और वरिष्ट शिक्षक  एस के पवार का स्वागत पुष्पगुच्छ से प्रशिक्षणार्थियों के माध्यम से किया गया | नोडल ऑफिसर  पीएल साहू ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे भारत भर में 300 केंद्रीय विद्यालयों को इस कार्यक्रम के लिए चयनित गया है। केवि धमतरी में प्रथम बैच के लिए कुल 20 युवा बेरोजगार प्रशिक्षणार्थियों का पंजीयन हो चुका है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्णत: नि:शुल्क है जिसमें बच्चों को डॉमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कोर्स की अवधि 400 घंटे हैं। प्रशिक्षणार्थी  कमल किशोर साहू ने इस कार्यक्रम से अपनी अपेक्षा बताते हुए कहा कि वह डाटा एंट्री कार्य में दक्षता प्राप्त करके स्वरोजगार शुरू करके अपने पैरों पर खड़ा होना चाहता है। मुख्य अतिथि  शैलेंद्र कुमार गुप्ता असिस्टेंट डायरेक्टर कौशल विकास विभाग जिला धमतरी ने नोडल ऑफिसर और प्रशिक्षणार्थियों को‌ नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स की महत्ता और उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह युवा बेरोजगार प्रशिक्षणार्थियों के लिए स्वरोजगार के लिए बहुत ही उत्तम विकल्प है। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को कोर्स के लिए चयनित होने पर बधाई और अच्छे स्वरोजगारी बनने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला कौशल विभाग धमतरी हर कदम पर सबके साथ हैं। उन्होंने अपने कर कमलों से सभी प्रशिक्षणार्थियों को कॉपी एवं पेन भेंट किए | कार्यक्रम में सभी बीस प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे | कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षक श्री सुरेश देवांगन ने कहा कि इस कोर्स को करने में अपनी शत-प्रतिशत शारीरिक और मानसिक उपस्थिति देकर, सरकार की स्वावलंबी और आत्मनिर्भर भारत निर्माण कार्य में सहयोग दें | शिक्षक एस केपवार ने उदघाटन समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों और प्रशिक्षणार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया