-->

DNA UPDATE

DHAMTARI-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकवाणी की 22 वीं कड़ी को तन्मयता से जिले में सुना गया।

 धमतरी :: मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 22 वीं कड़ी को सुनने नगरपालिक निगम धमतरी के सभाकक्ष में व्यवस्था की गई थी। इस बार मुख्यमंत्री श्री बघेल लोकवाणी में जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह भाग-दो विषय पर प्रदेशवासियों से मुखातिब हुए। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक किया गया।  

मुख्यमंत्री श्री बघेल की मासिक रेडियो वार्ता का श्रवण करने के बाद नगरनिगम धमतरी के महापौर  विजय देवांगन कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा तीजा-पोला के अवसर पर महिला समूहों के लिए सौगात दी गई। उन्होंने छत्तीसगढ़ महिला कोष के तहत राज्य भर के 13 करोड़ रुपए की कालातीत ऋण की बकाया राशि माफ कर महिला समूहों की दिक्कत और परेशानी को दूर किया। इसका व्यापक और सकारात्मक असर महिला समूहों के जीवन में आया है और वे अब नई ऊर्जा के साथ अपने आजीविका संवर्धन से जुड़ी गतिविधियों को नए आयाम दे सकती हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का जिले की ऐसी 18 महिला समूहों की ओर से साधुवाद किया, जिनकी ऋण बकाया माफ किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान में डीएमएफ की राशि का उपयोग काफी कारगर साबित हुआ है। कुपोषित बच्चों को अतिरिक्त पौष्टिक आहार अंडा इत्यादि देने की शुरुआत की गई, जिसके कारण प्रदेश में कुपोषित बच्चों की संख्या में 32 प्रतिशत की कमी आई है। साथ ही ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने जितने भी प्रयास ज़िले में किए जा रहे हैं वह काबिले तारीफ है।





इस अवसर पर निगम सभापति  अनुराग मसीह ने कहा कि आज की लोकवाणी में प्रदेश की तरक्की और विकास के लिए रोजगार पर फोकस किया गया है। इससे प्रतीत होता है कि प्रदेश के विकास में युवाओं को रोजगार से और गति मिलेगी। महिला स्व सहायता समूहों को आगे बढ़ाने जिस तरह के प्रयोजन राज्य में किए जा रहे हैं, वह उल्लेखनीय है। इस से निश्चित तौर पर महिला समूहों के अंदर एक नए उत्साह का संचार होगा और वे अपनी आजीविका गतिविधि को एक नया आयाम देने की दिशा में मजबूत इरादे से बढ़ सकेंगी। निगम में लोकवाणी सुनने कलेक्टर  पी.एस. एल्मा सहित निगम आयुक्त और निगम का अमला तथा अन्य भी मौजूद रहे।