एंकर: धमतरी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक-दो अक्टूबर की रात दो ज्वेलरी दुकानों में हुई 77 लाख 33 हजार रुपये के सोने चांदी के गहनों और नगदी रकम की चोरी के मामले का खुलासा हो गया है। गुरूवार को पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि एक महिला समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
बताया गया कि संकलेचा ज्वेलर्स और मकान अंदर रखे गहने और नगदी को अज्ञात चोर ले उड़े थे। जिसकी तलाश में पुलिस के अनेक टीमों को लगाया गया था। इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी देवराज वर्मा, अशोक नायक, कैलाश बैरागी, रोशनी वाघाड़े को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जबकि रवि वघाड़े अभी भी फरार चल रहा है। रोशनी और रवि पति पत्नि हैं। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने सोने चांदी के आभूषण और नगदी रकम के अलावा एयरगन पिस्टल, प्लास्टिक की गोलियां, हाउस ब्रेक करने का सामान और वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया गया दो स्कूटी, एक मोटरसाइकिल के साथ दो मोबाइल फोन जब्त किया है। इस वारदात का खुलासा करने में पुलिस को पांच दिन का समय लगा। घटना के बाद ही आरोपियों ने मशरूका का आपस मे बंटवारा कर फरार हो गए थे। आरोपियों के कब्जे से 50,59, 860 रुपये के सोने चांदी के जेवरात, तीन लाख दस हजार रुपये नगदी समेत अन्य सामान बरामद किया है।
ऐसे पकड़े गये आरोपी-
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सतत मॉनीटरिंग व निर्देशन पर गठित टीम एवं सायबर सेल धमतरी के निरीक्षक भावेश गौतम, उनि० नरेश बजारे व स्टाफ की दो टीमों में विभक्त कर अरोपियों के पतासाजी हेतु तत्काल रायपुर की ओर रवाना किया गया, जो मुख्य आरोपी देवराज वर्मा अपना लोकेशन लगातार परिवर्तित करता रहा। टीम द्वारा लगातार पीछा कर रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे में दोनों तरफ से घेराबंदी किया गया, किन्तु आरोपी भनक लगते ही पुलिस को देख कर धनेली की ओर भागने लगा, जिसका पीछा करने पर आरोपी स्कूटी को छोड़कर भागने लगा। टीम के आरक्षक मुकेश मिश्रा द्वारा पकड़ने पर आरोपी देवराज वर्मा द्वारा पत्थर से हमला कर छुडाकर खेत की ओर भागा। आरोपी के हमला करने से आरक्षक मुकेश के दाहिना हाथ में चोट भी आयी। टीम द्वारा चारों तरफ से खेतिहर जमीन की घेराबंदी कर सघन तलाशी लिया गया. आरोपी देवराज वर्मा धान फसल के बीच में छुपा हुआ था जिसे निरीक्षक भावेश गौतम द्वारा पकड़ा गया। अन्य आरोपी अशोक नायक को उसके ससुराल भवानी नगर कोटा रायपुर एवं कैलाश बैरागी को उसके किराये के मकान भवानी नगर रायपुर तथा आरोपिया रोशनी बाधाडे को उसके घर कुम्हार पारा धमतरी से गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में धारा 212, 34 भादवि जोड़ी जाकर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। घटना में संलिप्त एक अन्य आरोपी रवि वाघाड़े घटना के बाद से फरार है, जिसकी पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर सायबर टीम द्वारा दबिश दिया गया, पता तलाश जारी है।
आरोपियों के कब्जे से 50लाख 59860 के सोने-चांदी के जेवरात 3 लाख 10000 नगद के अलावा एक काले रंग का लोहे का एयर गन पिस्टल जिसमे प्लास्टिक का बना गोली 21 नग एवं लोहे का छर्रा 90 नग,2 नग लोहे का सुम्बा, एक पेंचकस, एक पेन्चिस, एक लाल रंग का टार्च 26. एक नग TVS JUPITER ZX NEW SOLD एक MESTRO EDGE (VX) कमांक CG 10 AG 9833 ,एक TVS XL 100 HAVY DUTY के CG 05 AL 6739 ,2 मोबाइल सेट,नगदी रकम 3,10,000/-रू० जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम -
01. देवराज वर्मा पिता स्व० फागुराम वर्मा उम्र 40 वर्ष सा० ओमनगर जरहाभाठा कालोनी थाना सिविल लाईन बिलासपुर जिला बिलासपुर (छ0ग0) स्थायी पता ग्राम उसलापुर थाना संकरी जिला बिलासपर (छ0ग0)
02. अशोक नायक पिता शांतिलाल नायक उम्र 27 वर्ष सा0 टिकरापारा धमतरी स्थायी पता ग्राम पिलेरखेडी थाना आगर जिला आगर (म०प्र०) 03. कैलाश बैरागी पिता रामलाल बैरागी उम्र 34 वर्ष सा० भवानी नगर रायपुर थाना सरस्वती नगर जिला रायपुर (छ0ग0) स्थायी पता ग्राम लक्ष्मीनगर वार्ड नं. 25 थाना घोबी चौराहा जिला साजापुर (म०प्र०)
04. रोशनी चाघाडे पति रवि वाघाडे उम्र 27 वर्ष सा० हाल पता कुम्हारपारा धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी (छ0ग0) स्थायी पता कोटा तालाब पार शिव मंदिर के पास रायपुर व गोंदिया फुलचुर बस स्टाप महाराष्ट्र
फरार आरोपी का नाम -
रवि वाघाडे पिता परस वाघाडे, उम्र करीबन 40 वर्ष सा० हाल पता कुम्हारपारा धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी (छ0ग०) स्थायी पता कोटा तालाब पार शिव मंदिर के पास रायपुर व गोंदिया फुलधुर बस स्टाप महाराष्ट्र
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक भावेश गौतम, निरीक्षक भुनेश्वर नाग, गगन बाजपेई, उमेद टण्डन, उप निरीक्षक नरेश बजारे, रमेश साहू, सउनि राजेन्द्र सोरी, प्रआर अनिल यदु, देवेन्द्र राजपूत, राकेश मिश्रा, विजय पति आरक्षक कमल जोशी, धीरज डडसेना, आनंद कटकवार, सितलेश पटेल, झमेल सिंह राजपूत, कृष्णा पाटिल, मुकेश मिश्रा, दीपक साहू, अंकुश नंदा, विकास द्विवेदी, हरीश साहू, सागर मिश्रा, दिनेश तुरकाने, डुगेश्वर साहू, राजकुमार शुक्ला, मआर अमृता मत्स्यपाल, सबा मेमन का सराहनीय योगदान रहा।

