कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई जहां पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया और पांच युवती समेत दो युवक को आपत्तिजनक हालत में पाए जाने पर गिरफ्तार किया दरअसल कटनी जिले में पुलिस ने जिस्मफरोशी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए महिला दलाल समेत 5 महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार किया है यह पूरा मामला कुठला पुलिस अंतर्गत थाने का है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को कुठला क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित बस्ती में देह व्यापार होने की लगातार सूचना मिल रही थी। जिस्मफरोशी का रैकेट महिला अपने घऱ से ऑपरेट कर रही थी। लगातार सूचना पर कुठला पुलिस और बस स्टैंड पुलिस ने गुरुवार को छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने इस दौरान 5 महिलाएं सहित दो युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस सभी को थाने लेकर आ गई। गिरफ्तार लोगों में महिला दलाल भी शामिल है।
महिला दलाल पहले भी हो चुकी है गिरफ्तार-
कुठला थाने के टीआई विपिन सिंह और बस स्टैंड चौकी प्रभारी प्रियंका राजपूत ने बताया कि जिस्मफरोशी का रैकेट चलाने वाली महिला दलाल पहले भी इस तरह के मामले में गिरफ्तार हो चुकी है। घर में मुखबिर से देह व्यापार होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर वहां भेजा गया था। सूचना सही पाए जाने के बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
