-->

DNA UPDATE

DHAMTARI CORONA UPDATE-जिले में कोविड- 19 का सिर्फ एक मरीज सक्रिय,अब तक 26 हजार 504 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ।

धमतरी :: धमतरी जिले में अब कोविड 19 वायरस से प्रभावित केवल एक मरीज सक्रिय है। इस तरह अब तक कुल धनात्मक 27072 मरीजों में से 26 हजार 504 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पांच अक्टूबर को जिले में एक भी धनात्मक केस नहीं पाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के.तुर्रे ने बताया कि जिले में कुल तीन लाख 51 हजार 715 लोगों का सैम्पल जांच किया गया। बताया गया है कि कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए जिले में आरटीपीसीआर से 61 हजार 439, ट्रू-नॉट से 42 हजार एक और रैपिड एंटीजन किट से दो लाख 48 हजार 276 लोगों का सैम्पल जांच किया गया है।