-->

DNA UPDATE

DHAMTARI-मेघा में छात्रों द्वारा गणितीय मॉडल का प्रदर्शन।

 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघा में गणित शिक्षण को रोचक बनाने व्याख्याता अवधराम साहू के दिशा निर्देशन में छात्रों द्वारा गणित मॉडल चार्ट निर्माण के द्वारा विभिन्न मॉडल का प्रदर्शन किया गया l जिसमें चक्की घड़ी से त्रिभुज  कोण निरूपण, माचिस की डिब्बी से वर्ग ज्ञात करना, कोण पर आधारित पवन चक्की मॉडल, ज्यामिति पर बेलन शंकु घन,गोला का निरूपण, वर्ग पहाड़ा घुमाओ मॉडल चार्ट, कोण मापन यंत्र, गिनती पहाड़ा चित्र चार्ट मॉडल, ज्यामिति त्रिकोणमिति पर आधारित मॉडल का प्रदर्शन किया गया बच्चों में गणित के भय को दूर करने. गणित को सरलीकरण करते हुए.  बच्चों को गणित शिक्षण की जानकारी प्रदान किया. जिसमें सीखा त्रिलोचन तेजपाल वैष्णवी क्षमा गुंजा अंजलि राधिका लोकेश्वरी रेणुका भूमिका धात्री आरती भारती नीलम दीपिका मालती निशा देवीका शैलेंद्र शाहिद खान द्वारा मॉडल प्रदर्शन किया गया एवं शिक्षकों का भरपूर सहयोग रहा l