-->

DNA UPDATE

DHAMTARI-जिला अस्पताल में रक्तदाताओं का सम्मान -लायनेस क्लब की अनूठी पहल

 दिनांक 6 अक्टूबर को आल इंडिया लीनेस क्लब द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदाताओ का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन जिला अस्पताल धमतरी में किया जिसमे उपस्थित जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष रक्तवीर गुड्डा रजक , सुनील कुमार साहू ,अजय गौतम , देवेन्द्र सिन्हा ,चन्द्रशेखर राजपूत , इंद्रजीत साहू , हेमंत रावनन्नावारे,  हेमेश्वर पटेल ,जगतराम साहू , डी.के  नेताम जगतराम साहू, जितेंद्र कुमार साहू , छन्नू पटेल, द्रोणाचार्य,आदि रक्तवीरो ने रक्तदान का पुण्यकार्य किया जिनका सम्मान मुख्यातिथि एस एम एम मूर्ती सिविल सर्जन जिला अस्पताल धमतरी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डी के तुर्रे के साथ विशिष्ट अतिथि डॉ रचना पदमवार मनो रोग चिकित्सक एवं सभी लीनेस सदस्यों द्वारा किया गया ।


कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि  सिविल सर्जन जिला अस्पताल डॉ एस एम एम मूर्ती ने कहा कि जब प्रतिष्ठित बड़ी हस्तियां, समाज सेवी संस्थायें, बड़े अधिकारी आदि रक्तदान करते हैं तो सन्देश दूर तक जाता है और लोग प्रेरित भी होते हैं। इसलिये इस सच्ची सेवा एवं महादान के लिए हमें आगे आना चाहिए तथा अधिक से अधिक कैम्प लगाकर इस महादान के प्रति जागरूकता पैदा करनी चाहिये।


 कार्यक्रम में उपस्थित चार्टर सचिव लीनेस उषा गया ने कहा कि  कुछ भ्रांतियों के कारण व जागरूकता के अभाव में लोग रक्तदान करने से बचते हैं। इसलिये रक्तदान के प्रति जागरूकता अत्यंत जरूरी है। 


बी ओ डी लीनेस नलिनी सोनी ने कहा कि हमारे जिले  में किसी की मृत्यु रक्त की कमी से न हो। इसके लिये स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना चाहिए।


लीनेस अध्यक्ष जानकी गुप्ता ने कोरोना काल के दौरान रक्तदान और प्लाज्मादान से मरीजो की जान बचाने की सराहना की और कहा कि ये गर्व की बात है, किसी की जिन्दगी बचाने के लिये किया गया ये दान सबसे महान दान है, रक्तदान शिविर में हमारे युवाओं की उपस्थित एक नई सोच को दर्शाती है, जो यह सोच रखते हैं कि अपने समाज के लिए कुछ किया जाए। अगर हमारे समाज का प्रत्येक युवा इस प्रकार सोंच के साथ आगे बढ़े, तो हम बहुत जल्द रक्तदान की कमी से होने वाली मृत्यु पर लगाम लगा सकते हैं।






जिला अस्पताल की भीड़ लोगो का जिला अस्पताल के प्रति विश्वास और आशाओं की परिचायक है जिसके लिए शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के अंत मे सभी लीनेस सदस्यों द्वारा अतिथियों को स्मृतिचिन्ह भेंट किया गया ,कार्यक्रम में उपस्थित डॉ जितेंद्र कुमार, गुरुशरण साहू नेत्र सहायक अधिकारी एवं काउंसिलर रूबी सोनबेर का सम्मान भी संस्था द्वारा किया गया ,सचिव ज्योति गुप्ता ने सभी का आभार प्रकट किया ।