धमतरी -: राज्य सरकार द्वारा 500 रुपये प्रति क्विंटल धान के बोनस की राशि दिए जाने की घोषणा तथा 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ किए जाने पर प्रश्नचिन्ह उठाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी ने कहा है कि बोनस की जो शेष राशि बची हुई है उसे तत्काल सरकार किसानों के खाते में डाले क्योंकि वर्तमान में तीज त्यौहार का समय है किसानों की फसल अभी खड़ी हुई है तथा वर्तमान में उन्हें पैसे की सख्त आवश्यकता है इसलिए समय पर पैसा दिया जाना किसानों के साथ न्याय होगा श्री मोटवानी ने आगे कहा है कि धान खरीदी 15 नवंबर किए जाने पर किसानों को अपनी उपज को सुरक्षित रखने मे परेशानी होती है तथा अधिक दिन तक रखे जाने पर सुख जाता है और वजन में कमी आने से तथा परिवहन के दोहरे दबाव के कारण आर्थिक क्षति पहुंचती है एवं सोसाइटी अपने धान का विक्रय करने पहुंचने वाले कृषकों को टोकन दिए जाने के नाम पर एक महीने बाद की तारीख दी जाती है इसलिए खरीदी तिथि 1 नवंबर से किया जाए ताकि जिन किसानों के फसल की कटाई हो जाएगी अपनी उपज को बेचकर दीपावली जैसे महापर्व पर तीज त्यौहार की खुशियां अपने अपने परिवार के बीच बांट सकेंगे।

