धमतरी :-देश की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ का वृहद आयोजन किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार इसके तहत रिवर साइड कल्चरल फेस्टिवल का आयोजन किया जाना है। इसी तारतम्य में रूद्री में रूद्रेश्वर महादेव मंदिर के समीप महानदी के किनारे शनिवार 30 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। प्रस्तावित कार्यक्रम के आयोजन एवं सफल संचालन को लेकर कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने आज शाम रूद्रेश्वर महादेव मंदिर एवं महानदी के तटीय क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा रिवर साइड सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन गरिमापूर्ण ढंग से किए जाने के निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत की सीईओ प्रियंका महोबिया सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
