-->

DNA UPDATE

RAIPUR CRIME-राजधानी के रेलवे स्टेशन पर बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश कर युवक पर किया चाकू से हमला।

RAIPUR:- रायपुर रेलवे स्टेशन में अब यात्री सुरक्षित नहीं रह गए। यात्रियों की जेब काटने के साथ मारपीट की घटनाएं तो आम थीं ही, अब बदमाश चाकू से हमला भी करने लगे हैं।
 ऐसी ही एक घटना सामने आई है कोरबा से , ट्रेन से रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे कोरबा निवासी राजकुमार साहू (22) के साथ बदमाशों ने लूटपाट करने की कोशिश की।इस दौरान झूमाझपटी में बदमाशों ने राजकुमार पर चाकू से हमला कर दिया। 
दरअसल, स्टेशन के सामने होटल में खाना खाने के बाद टहलते हुए स्टेशन परिसर स्थित गार्डन में बैठे थे, तभी वहां पर तीन  अज्ञात बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने यहां क्यों बैठे कहकर विवाद करना शुरू कर दिया। इस दौरान राजकुमार के हाथ से बदमाशों ने मोबाइल लूटने की कोशिश की।राजकुमार साहू ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके पेट में चाकू मार दिया। 
इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर जीआरपी केस दर्ज कर फरार आरोपितों की तलाश कर रही है। जीआरपी थाना प्रभारी आरके बोरर्झा ने बताया कि एक निजी कंपनी में कार्यरत राजकुमार साहू और ओमप्रकाश शर्मा सोमवार को कंपनी के काम के सिलसिले में कोरबा से लिंक एक्सप्रेस से रायपुर स्टेशन आए थे। घायल राजकुमार को अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।