-->

DNA UPDATE

NEWS- योगी आदित्यनाथ ने टी20 मैच में पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वालो के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने के दिए निर्देश।

उत्तरप्रदेश:- टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पर देश में कुछ लोगों ने जश्न मनाया। अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी दी है कि उनकी सरकार पिछले रविवार को दुबई में टी20 विश्व कप में सुपर 12 फेस-ऑफ में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों के खिलाफ देशद्रोह का आरोप लगाएगी। सीएम योगी ने अपने ट्वीट में लिखा, 24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए टी -20 विश्व कप मैच के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने भारतीय टीम के खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया और इससे शांति भंग हुई है।
आगरा, बरेली, बदायूं और सीतापुर केस, दोष साबित हुआ तो उम्र कैद:- 
सीएम योगी के मुताबिक, अब तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आगरा, बरेली, बदायूं और सीतापुर में पांच मामले दर्ज किए गए हैं। कुल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से 5 को हिरासत में ले लिया गया है। जांच चल रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।