धमतरी-; आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी द्वारा बेटियों को स्कूटी प्रदान करने की घोषणा को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा कन्या संयोजिका द्वारा उनसे मांग की गई है कि वह पहले अपनी विचारधारा के कांग्रेश शासित राज्यों में मुख्यमंत्रियों को आदेशित करें कि वह अविलंब वहां की बहनों को स्कूटी प्रदान कर आगामी भविष्य में अपने स्वयं के घोषणा को अमलीजामा पहनाने की इच्छा शक्ति की प्रमाणिकता सिद्ध कर सके कलेक्टर के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कन्या शक्ति की जिला संयोजिका प्राची सोनी, निशा वैष्णो ने कहा है कि प्रियंका गांधी को यदि लड़कियों की इतनी चिंता है तो छत्तीसगढ़ में यहां के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अविलंब स्कूटी प्रदान किया जाए सिर्फ चुनाव में झूठे सब्जबाग दिखाने के लिए यूपी की जनता को गुमराह किया जा रहा है जनता सब समझती है ऐसे झूठे वादे करने वाले लोगों को फिर से सत्ता से बाहर करेगी और आगामी समय में राष्ट्रभक्त धर्म निष्ठआदित्यनाथ योगी के सुरक्षित हाथों में उत्तर प्रदेश की कमान सौपेंगी।
ज्ञापन सौपने के अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी, उपाध्यक्ष कैलाश सोनकर, महामंत्री अविनाश दुबे ,पवन गजपाल ,पुष्कर यादव, नितिन प्रजापति, श्वेता गजपाल, प्राची सोनी, निशा वैष्णव, गोपाल साहू ,बलराम गुप्ता रहे उपस्थित।
