-->

DNA UPDATE

BOLLYWOOD-प्रीति जिंटा के घर खुशियों ने दी दस्तक, सेरोगेसी के जरिये हुआ जुड़वा बच्चों का जन्म।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा मां बन गई हैं। 46 साल की प्रीति के घर सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ है। प्रीति ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने लिखा, ‘मैं सभी के साथ आज की सबसे बड़ी खुशखबर शेयर करना चाहती हूं। जीन और मैं बेहद खुश हैं और हमारा दिल आभार और प्यार से भरा हुआ है क्योंकि हम अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ का अपने परिवार में स्वागत कर रहे हैं
प्रीति ने इसके बाद लिखा, हम जिंदगी के इस नए पड़ाव को लेकर बेहद उत्साहित हैं। मैं डॉक्टर्स, नर्स और हमारी सरोगेट को इस खूबसूरत जर्नी के लिए धन्यवाद कहना चाहती हूं। आप सबको ढेर सारा प्यार।