-->

DNA UPDATE

DHAMTARI :: आल इंडिया लीनेस क्लब का आयोजन, बाल दिवस के अवसर पर किया गया विभिन्न कार्यक्रम..

 आल इंडिया लीनेस क्लब धमतरी द्वारा महिला बाल विकास विभाग  की एकीकृत बाल विकास परियोजना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बाल दिवस के अवसर पर महिलाओं एवं बच्चों के सर्वागीण विकास तथा उनके संवैधानिक हितों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं को सुव्यवस्थित ढंग से क्रियान्वित करने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग की एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी चित्ररेखा यादव एवं श्रीमती टाकेश्वरी साहू पर्यवेक्षक धमतरी शहरी का सम्मान ऊषा ठाकुर सखी सेंटर ,पार्षद राजेंद्र शर्मा ,कुलेश सोनी ,पार्षद नीलु पवार की उपस्थिति में किया गया एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया एवं बच्चों को दांतों की स्वच्छता के लिए कोलगेट पेस्ट वितरित किया गया 

लीनेस क्लब अध्यक्ष  जानकी गुप्ता ,सचिव ज्योति शाण्डिल्य,कोषाध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा सहयोग एवं साथ के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग धमतरी के जिला कार्यक्रम अधिकारी एम डी नायक का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया गया ।






अध्यक्ष जानकी गुप्ता ने कहा कि अपने जन्म दिन को बाल दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य नेहरू जी के लिए केवल बच्चों को प्यार करना ही नही था अपितु बच्चों का सर्वागीण विकास करना भी था । नेहरू जी जानते थे कि भारत एक गरीब देश है । यहाँ के बच्चों की हालत भी दयनीय हैं 

आज का बालक कल का होने वाला देश का नायक है इसलिए बच्चो की हालत हर परिस्थिति में सुधरनी चाहिए यदि देश को उन्नत व विकसित बनाना है तो देश के बच्चो की हालत सुधारनी चाहिए, जिन पर देश का भविष्य निर्भर करता है ।