-->

DNA UPDATE

CHATTISGARH MONSOON ALERT-छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज बारिश की संभावना, किसानों की बढ़ी चिंता ।

रायपुर::छत्तीसगढ़ में आज कई जगहों पर बारिश के आसार है कुछ जगहो पर हल्की से मध्यम वर्षा, तो कहीं गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश का ज्यादा  आसार हैं
मौसम विभाग के अनुसार एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर अंदरूनी तमिल नाडु और उसके आसपास स्थित है इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवर्ती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है वही एक द्रोणिका उत्तर अंदरूनी तमिलनाडु में स्थित निम्न दाब के केंद्र से उत्तर तटीय उड़ीसा तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है जिसके प्रभाव के कारण आज प्रदेश में बारिश की संभावना है। 
वही बलोदा बाजार में हो रही बेमौसम बारिश से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर कर आई है खेतों में धान की कटाई और साथ ही साथ मिसाई का भी काम हो रहा है ऐसे में बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान का अंदेशा पैदा हो गया है