-->

DNA UPDATE

GRAHAN 2021- 19 नवंबर को लगने वाला है 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण , भारत समेत इन जगहों पर देखा जाएगा ग्रहण...

Chandra Grahan 2021: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को महत्वपूर्ण घटना माना गया है। चंद्र ग्रहण का वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दोनों महत्व है। ग्रहण के दौरान मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। बता दें इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को लगा था। अब वर्ष का दूसरा और आखिरी ग्रहण 19 नवंबर (शुक्रवार) को है। इस बार उपछाया चंद्र ग्रहण रहेगा। ग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट पर शुरू होगा। वह शाम 05 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगा। 19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत समेत यूरोप और एशिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा। वहीं ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका, अमेरिका और प्रशांत महासागर में देखा जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

1. चंद्र ग्रहण के दौरान शुभ काम नहीं करें।

2. भगवान की मूर्ति को ना छुएं और किसी मंदिर के दर्शन न करें।‌


3. चंद्र ग्रहण के दौरान में भोजन नहीं पकाएं और खाना भी नहीं चाहिए।

4. ग्रहण के दौरान विवाद न करें और शारीरिक संबंध भी नहीं बनाएं।

5. गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर बिल्कुल भी नहीं निकलना चाहिए।

6. चंद्र ग्रहण के बाद दान करना शुभ होता है।

7. चंद्र ग्रहण के बाद घर को गंगाजल छिड़ककर साफ करना चाहिए।

8. चंद्र ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता रखें।