इंदौर- एरोड्रम थाना क्षेत्र में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के गर्भवती होने पर चार महीने बाद स्वजनों को घटना की जानकारी मिली और मंगलवार को एफआइआर दर्ज करवाई है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक अंबिकापुरी निवासी 12 साल की बच्ची की शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। बच्ची के स्वजनों ने पुलिस को बताया कि पल्हर नगर पानी की टंकी के पास खड़ी थी। आरोपित लिफ्ट देने के बहाने ले गया और पल्हर नगर स्थित खाली मैदान में ले जाकर उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। कुछ दिनों बाद बच्ची के पेट में दर्द हुआ तो स्वजनों ने डॉक्टर को दिखाया। जांच में खुलासा हुआ बच्ची गर्भवती है। मामला मंगलवार को थाने पहुंचा और पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पुलिस के मुताबिक बच्ची ने बयानों में बताया घटना चार महीने पूर्व की है और आरोपित भी परिचित है। फिलहाल वह महाराष्ट्र में होना बताया जा रहा है।
फिलहाल पीड़िता का बयान दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है
