इंदौर- मध्य प्रदेश के इंदौर से एक महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है, जिस मामले में एरोड्रम पुलिस ने छोटा बांगड़दा में रहने वाली महिला की शिकायत पर शनिवार को मिंटू सिंह, वीरेन्द्र और उसके बेटे के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज की है।महिला ने बताया कि आरोपित अश्लील इशारे करते हैं, जब महिला ने विरोध किया तो उन्होंने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ा और मारपीट कर गालियां दी, जब पति बचाने आया तो सभी ने उनके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने बताया कि जब वह थाने रिपोर्ट लिखवाने जा रही थी तब भी आरोपितों ने उसका रास्ता रोका और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
