नई दिल्ली: भारत सरकार के CoWIN पोर्टल में अब एक नई सुविधा प्रदान की गई है। यहां अब वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के साथ-साथ आपकी टीकाकरण की स्थिति प्रदर्शित करने वाले बैज भी दिखेगा। इसे आप सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप के जरिए आप कोविड टीकाकरण के अपॉइंटमेंट से लेकर सर्टिफिकेट डाउनलोड करने तक का काम कर सकते हैं। स्वास्थ्यमंत्री मनसुख मंडाविया ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी। इसके मुताबिक CoWIN अब उपयोगकर्ता की COVID-19 टीकाकरण स्थिति के साथ पूरी तरह से और आंशिक रूप से टीकाकरण बैज दिखाना शुरू कर देगा, जो एक ढाल के रूप में दिखाई देगा। यूजर्स सर्टिफिकेट के साथ-साथ इस बैज को भी डाउनलोड करके सोशल मीडिया पर शेयर कर सकेंगे।
