पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर संवेदनशीलता का परिचय देते हुये केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले दिनों एक बड़ा फैसला लिया। देश के इतिहास में पहली बार डीजल में एकमुश्त 10 रु तथा पेट्रोल में 5 रु की कमी कर देशवासियों को बड़ी राहत देने का कार्य किया गया। पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार केंद्र सरकार को कोसते रही है। केंद्र सरकार द्वारा जनहित में निर्णय लेते हुये कीमतों में भारी कटौती की गई। केंद्र के इस फैसले के बाद ज्यादातर राज्यों (विशेषकर भाजपा शासित राज्यों) ने भी बिना देर किये अपने यहां लग रहे वैट टैक्स में कटौती कर जनता को राहत देने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ की भुपेश सरकार ने वैट में कमी किये जाने के सवाल पर पहली प्रतिक्रिया दी कि छत्तीसगढ़ में वैट में कोई कटौती नही की जायेगी। अनेक सरकारों ने रातों रात वैट में कमी का निर्णय ले लिया परंतु भूपेश सरकार अभी भी इस निर्णय को लेकर बहानेबाजी कर रही है। राज्य सरकार द्वारा वसूले जा रहे भारी भरकम वैट को कम करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर धमतरी जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनाँक 20 नवंबर को 1 घंटे का चक्काजाम किया जाएगा। यह चक्काजाम सिहावा चौक में किया जायेगा। जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, जिला महामंत्री प्रकाश बैस एवं कविन्द्र जैन ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस आंदोलन में भाग लेने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व मंत्री एवं कुरूद के विधायक अजय चंद्राकर, किसान मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक पिंकी शाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामु रोहरा, निरंजन सिन्हा, कमलेश ठोकने, प्रीतेश गांधी, विधायक रंजना साहू, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम सहित जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिले भर के समस्त कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने की है।
