रायपुर -छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने तीनों कृषि कानून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वापस लेने पर देर से लिया गया फैसला बताया। उन्होंने कहा कानून वापस लेना देर से ही सही प्रधानमंत्री को सद्बुद्धि आ गई। अगर कोई नेता राष्ट्रहित में फैसला लेता है तो हम उनको बधाई देते हैं। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे लगभग 600 किसानों की जान गई है। इस आदोलन में यह नहीं कहता कि उसकी जवाबदार वह हैं लेकिन यह निर्णय पहले भी हो सकता है
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि कानून वापस लेने की घोषणा कर नए सिरे से शुरुआत करने की बात कर रहे लेकिन कृषि कानूनों के विरोध के आंदोलनों में जिन लोगों की जानें गई है। जब तक उनके घावों में मरहम नही लगेगा नए सिरे से शुरुआत कैसे होगी ? प्रधानमंत्री मोदी को इन शहीद किसानों आंदोलनकारियों के परिवारों से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए तथा मृतकों को उचित मुआवजा भी दिया जाए।
