-->

DNA UPDATE

DHAMTARI-धान की मात्रा के 25 प्रतिशत जूट के बारदाने साथ लाने किसानों से कलेक्टर ने की अपील.…

धमतरी :: खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले के 89 उपार्जन केन्द्रों का निर्धारण किया गया है। कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने बताया कि धान उपार्जन का कार्य एक दिसम्बर 2021 से शुरू होकर 31 जनवरी 2022 तक पंजीकृत किसानों से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन के लिए नए बारदाने, पुराने बारदाने, पीडीएस बारदाने, टीएचई/पीपीई बारदाने के अतिरिक्त पंजीकृत किसानों से अनिवार्य रूप से 25 प्रतिशत जूट बारदाने भी लिए जाएंगे। इसके लिए कलेक्टर ने सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, समिति प्रबंधक, शाखा प्रबंधक (केन्द्रीय सहकारी बैंक), सहकारिता विभाग एवं खाद्य कर्मचारियों को प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के किसानों से भी अपील की है कि वे धान की बिक्री मात्रा का 25 प्रतिशत धान जूट के बारदानों में अनिवार्य रूप से लाएं।