-->

DNA UPDATE

NEWS-एक बार फिर इंदौर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में मारी बाजी,पांचवी बार बना देश का सबसे स्वच्छ शहर

 देश में एक बार फिर इंदौर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में बाजी मार ली है, इसी तरह इंदौर पांचवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बन गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 परिणाम की घोषणा के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इंदौर नगर निगम आयुक्त और कलेक्टर को यह अवार्ड दिया। सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में भी इंदौर नंबर वन बन गया है। राष्ट्रपति ने इंदौर की तारीफ करते हुए कहा कि इस वर्ष इंदौर ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। प्रथम पुरस्कार प्राप्त करना तो प्रशंसनीय है, लेकिन लगातार 5 बार पहले नंबर पर बने रहना बड़ी बात है। 10 लाख आबादी वाले शहरों में मध्य प्रदेश का इंदौर पहले नंबर पर रहा, भोपाल सातवें, ग्वालियर 15वें और जबलपुर 20वें नंबर पर रहा। वहीं एक लाख से 10 लाख तक आबादी वाले शहरों में मध्य प्रदेश के 25 शहरों के नाम है। 50 हजार से एक लाख आबादी वालों में 26 शहरों के नाम है। 25 हजार आबादी वाले शहरों में 26 शहरों के नाम है।