-->

DNA UPDATE

DHAMTARI :: देर रात शहर भ्रमण में निकले SP, गश्त के दौरान संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग करने दी हिदायत

 


धमतरी::पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए देर रात्रि शहर भ्रमण पर निकले। इस दौरान नाईट गश्त ब्रिफिंग प्वाइंट में पहुंचकर रात्रि गश्त में लगे अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिये। ब्रीफिंग में उपस्थित पुलिस बल को उन्होंने ब्रीफ करते हुए कहा कि रात्रि गश्त एक महत्वपूर्ण सुरक्षा ड्यूटी है। आम जनता सो रही होती है, इस दौरान गस्त पॉइंट व अपने बीट पर सजगता एवं पूर्ण सावधानी से लगातार घूमते हुए निगरानी रखनी चाहिए। जिससे अपराधों पर अंकुश लगेगा, साथ ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था बनी रहेगी।




जानकारी के अनुसार अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने - अपने अनुभाग के थानों के थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस बलों के साथ थाना क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग की जा रही है। भीड़-भाड़ वाले स्थानों, सार्वजनिक स्थान/सूनसान स्थान में जमावड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों सहित अवैध रूप से धारदार हथियार रखकर घुमने वालों के साथ-साथ शहर के आउटर क्षेत्रों में सरप्राइज चेकिंग करते हुए ऐसे लोगों/स्थानों की लगातार चेकिंग की जा रहीं है। चेकिंग के दौरान जो भी संदिग्ध पाए जाएंगे, उनके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। इसके साथ ही आम स्थानों पर शराब पीने एवं शराब पीने हेतु स्थान व सुविधा उपलब्ध कराने वालों के साथ ही सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों के विरूद्ध भी अभियान कार्यवाही लगातार की जा रही है।