धमतरी :: खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन संबंधी कार्यों के सुचारू संचालन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला विपणन कार्यालय में स्थापित इस कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07722-232808 है। साथ ही यहां अलग-अलग पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित कर्मचारी धान उपार्जन, बारदाना व्यवस्था सहित दूरभाष एवं पत्र के जरिए मिले विभिन्न शिकायत और समस्याओं को पंजी में दर्ज कर इसकी जानकारी जिला विपणन अधिकारी को देंगे।
जिला विपणन अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक प्रभारी क्षेत्र सहायक मेघनाथ ध्रुव की ड्यूटी सुबह आठ से शाम चार बजे तक लगाई गई है। इसी तरह सहायक मुरली सिन्हा की दोपहर 12 से रात आठ बजे तक, राजेन्द्र कुमार की सुबह 10 से शाम छः बजे तक ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा भृत्य चन्द्रशेखर ध्रुव की सुबह 10 से शाम छः बजे तक और प्रेमानंद साहू की ड्यूटी रात आठ से सुबह आठ बजे तक लगाई गई है।