-->

DNA UPDATE

DHAMTARI-सोशल मीडिया व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील व अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

सोशल मीडिया व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील व अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी को धमतरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपी को दीगर प्रांत राजस्थान के राजसमंद से थाना रुद्री पुलिस ने धर दबोचा है वहीँ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भा. द. वि एवं आईटी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की है 




पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष 2 से 3 अगस्त तक अज्ञात मोबाइल नम्बर 8233227273 व 9462352475 के धारक द्वारा रुद्री निवासी प्रार्थिया के मोबाइल नम्बर में फोन कर व सोशल मीडिया व्हाट्सएप्प के माध्यम से अश्लील-अभद्र टिप्पणी करते हुए प्रार्थिया को धमकी भरा मैसेज किया था। प्रार्थिया की लिखित शिकायत पर थाना रुद्री में अज्ञात मोबाइल धारक आरोपी के खिलाफ थाना रुद्री में अपराध क्रमांक 47/20 धारा 509B, 507 IPC एवं धारा 67 IT एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले की विवेचना क्रम में संकलित तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही के सम्बंध में जानकारी मिली की संदेही राजस्थान के कांकरौली (राजसमंद) जिला राजसमंद का रहने वाला है। उक्त संदेही आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रफुल्ल ठाकुर के आदेशानुसार थाना रुद्री से दिनांक 10.11.2021 को थाना प्रभारी रुद्री निरीक्षक विनय कुमार पम्मार के नेतृत्व में पुलिस टीम राजस्थान रवाना हुई थी। पुलिस टीम द्वारा राजस्थान के उक्त स्थान पर जाकर संदेही आरोपी की पतासाजी करते हुए उसके ठिकाने पर पहुँचकर हिरासत में लेकर पूछताछ किए। पूछताछ पर संदेही ने अपना नाम मोनू छाबड़ा पिता स्व बलदेव सिंह उम्र 38 बर्ष निवासी महादेव कालोनी कांकरोली राजसमंद राजस्थान बताया, साथ ही अपना जुर्म भी स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त मोबाइल सेट व सिम नम्बर को आरोपी से मौके पर जप्त कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी मोनू छाबड़ा के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने पर दिनांक 12/11/2021 को राजसमंद राजस्थान में विधिवत गिरफ्तार कर राजसमंद स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर आरोपी को धमतरी लाया गया। उक्त आरोपी को माननीय न्ययालय के समक्ष रिमांड चाहने हेतु पेश किया गया है।


उक्त कार्यवाही में थाना रुद्री प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार, आरक्षक पंकज प्रधान, आनंद कटकवार व अंशुल राव शामिल रहे।