भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल और इंदौर की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एक बहुत बड़ा निर्णय लिया है दरअसल सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर और भोपाल में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने का बड़ा फैसला किया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी है। प्रदेश के स्वच्छतम शहर इंदौर और राजधानी भोपाल में बढ़ती जनसंख्या और भौगोलिक विस्तार और साथ ही तकनीक के कारण भी उत्पन्न हुई कानून व्यवस्था संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे पूर्व से अच्छी कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने का कार्य होगा।
इंदौर और भोपाल में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद आपात स्थिति में निर्णय लेने का अधिकार पुलिस अधिकारियों के पास होंगे। इसलिए इसे बेहतर माना जाता है कि क्योंकि पुलिस कमिश्नर खुद फैसला ले सकते है। इसके पहले पुलिस व्यवस्था कलेक्टर के पास होती है। ऐसे में शहर में लाठीचार्ज, धरना या दंगे के दौरान बल प्रयोग करने के लिए पुलिस इस पर सीधे ही फैसला ले सकेगी।
