Khargone :: खरगोन शहर के पीजी कालेज परिसर में शनिवार को एक छात्रा ने वाणिज्य भवन की तीसरी मंजली से छलांग लगा दी।यह घटना दोपहर 12.30 बजे की बताई जा रही है।भवन की छत से छलांग लगाने वाली छात्रा बीए द्वितीय वर्ष की है। इस घटना में घायल हुई छात्रा के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के तुरंत बाद ही कालेज परिसर मौजूद एनएसयुआई के छात्रों ने स्वयं के वाहनों से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना के बाद छात्रा के सिर से खून बहने लगा। अस्पताल पहुंचने पर छात्रों ने घायल छात्रा के स्वजनों की जानकारी निकाली। जानकारी के दौरान पता लगा कि घायल छात्रा जैतापुर क्षेत्र की बजरंग नगर की निवासी है। उसका नाम काजल बताया गया।इस घटना के बाद कालेज परिसर में हलचल मच गई।
घटना के बाद पीड़ित छात्रों को कालेज से जिला अस्पताल ले जाने के लिए कालेज के प्रोफेसरों से वाहन मांगी तो किसी भी प्रोफेसर ने चाबी नहीं दी। अंत में विद्यार्थियों ने स्वयं के वाहन से छात्रों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में भी छात्रों ने प्रोफेसरों को उपचार के लिए दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने को कहा तो उन्होंने हस्ताक्षर करने से भी मना कर दिया।
