-->

DNA UPDATE

NEWS-बस्तर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1735 करोड़ की चिराग योजना का किया शुभारंभ,इस योजना से किसानों को मिलेगा लाभ।



छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को जगदलपुर प्रवास पर रहे। सबसे पहले वे धरमपुरा में स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचे। यहां वृद्ध महिलाओं से उन्होंने मुलाकात की। साथ ही वृद्ध महिला सोनदाई के हाथों सियान वाटिका में फिजियोथेरेपी केंद्र का शुभारंभ करवाया। मुख्यमंत्री ने फिजियोथेरेपी ऑन व्हील को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया है। इससे लोगों को घर पहुंच फिजियोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही चिराग परियोजना का उन्होंने शुभारंभ भी किया। CM के साथ कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज भी मौजुद थे।
इस दौरान सीएम ने आम सभा को संबोधित किया। CM ने कहा कि 1735 करोड़ रुपए की चिराग परियोजना की शुरुआत बस्तर से हो रही है। इस योजना का लाभ यहां के किसानों को मिलेगा। यहां के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जाएगा। जगदलपुर के महारा समाज की मांग पर CM ने बस्तर हाईस्कूल का नाम जगतु महारा और धरमपुरा में स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम धरमु महारा करने की घोषणा की है। CM ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में सुपोषण अभियान का फायदा मिला और कुपोषित बच्चों में 32% की कमी आई है।