उत्तर प्रदेश : यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बड़ा ऐलान किया है। Akhilesh Yadav ने पीटीआई को दिए इंटरव्यु में कहा कि वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके पीछे कारण यह है कि Akhilesh Yadav खुद को किसी एक सीट से बांधकर नहीं रखना चाहते हैं। वे पूरे प्रदेश में पार्टी के लिए प्रचार करना चाहते हैं। वहीं यदि पार्टी सत्ता में आती है तो निश्चिततौर पर मुख्यमंत्री अखिलेश ही बनेंगे। मुलायम सिंह यादव के सुपुत्र अखिलेश अभी आजमगढ़ से सांसद हैं। वहीं एक और बड़ा ऐलान करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, चुनाव के लिए उनकी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के बीच गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया गया है।
