RGKNY THIRD INSTALMENT- राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहतअब तक लगभग 86 हजार से अधिक किसानों के खाते में तीसरी किश्त पहुंची - DNA

NEWS UPDATE

बुधवार, 3 नवंबर 2021

RGKNY THIRD INSTALMENT- राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहतअब तक लगभग 86 हजार से अधिक किसानों के खाते में तीसरी किश्त पहुंची


धमतरी :- राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राज्य शासन द्वारा धमतरी जिले के एक लाख नौ हजार 179 किसानों के लिए तीसरी किश्त की राशि 69 करोड़ 69 लाख रूपए प्राप्त हुआ है। नोडल अधिकारी, सहकारी बैंक से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य शासन के निर्देशानुसार एक नवम्बर को योजना की तीसरी किस्त जारी की गई है। इसके तहत राशि को 11 शाखाओं में ट्रिकल फाईल के माध्यम से ट्रांसफर कर दिया गया है। किन्तु सर्वर में अत्यधिक लोड होने की वजह से कुछ किसानां के खाते में राशि पहुंचने में विलंब हो रहा है। अब तक 86 हजार 797 किसानों के खाते में यह राशि पहुंच गई है।



बताया गया है कि शाखा संबलपुर के कुछ किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि का भुगतान नहीं किए जाने संबंधी जानकारी मिली। इस संबंध में शाखा से जानकारी मिली है कि सर्वर में दिक्कत होने की वजह से कुछ किसानां को भुगतान नहीं हो पाया था। आज शाखा संबलपुर में उपस्थित किसानों/अमानतदारों को राशि भुगतान किया जा रहा है। गौरतलब है कि जिले में प्रथम किश्त की राशि 69 करोड़ 66 लाख, द्वितीय किश्त की राशि 69 करोड़ 69 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। अब तीसरी किश्त की राशि 69 करोड़ 69 लाख रूपए की राशि का भुगतान एक नवम्बर से किया जा रहा है।

                                                                           

Pages