-->

DNA UPDATE

SUICIDE NEWS- एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश, एक की मौत।

भोपाल::मध्यप्रदेश के भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है, सभी को जल्दबाजी में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहाँ इलाज के दौरान ही एक बच्चे की मौत हो गयी है और बाकी का इलाज जारी है दोनों बेटियों ने सुसाइड नोट भी लिखा है।
मिली जानकारी के अनुसार परिवार में पैसे के लेनदेन के चलते यह भयावह कदम उठाया है, पति-पत्नी,2 बेटी और बेटे की माँ में जहर खा लिया जिसमे एक बेटी की मौत हो गई है औऱ परिवार के बाकी सदस्य खतरे से बाहर है जिनका इलाज निजी अस्पताल में जारी है, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।