आजमगढ़- सीएम योगी ने आजमगढ़ का नाम आर्यनगढ़ में बदलने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि 'यह विश्वविद्यालय आजमगढ़ को आर्यनगढ़ बनाकर ही रहेगा।' सीएम योगी के इस बयान से आजमगढ़ को आर्यनगढ़ बनाने की कवायद दिखी। शनिवार को सीएम योगी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि ये विश्वविद्यालय आजमगढ़ की पहचान के संकट को खत्म करेगा तो वहीं आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बनाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, 2014 के पूर्व आजमगढ़ के लोगों को कहीं बाहर कमरा नहीं मिलता था। इसके पीछे आजमगढ़ का होना प्रमुख कारण था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब आजमगढ़ को आतंक का गढ़ नहीं कहा जाता है।
वहीं अमित शाह ने मंच से बोलते हुए कहा कि यह परिवर्तन की शुरुआत है। जहां पर मंच है यहीं पर यूनिवर्सिटी बनेगी, जिसे राजा सुहेलदेव के नाम से जाना जाएगा। राजा सुहेलदेव के नाम पर यूनिवर्सिटी का नाम रखने से लोगों के लिए बहुत बड़ा संदेश होगा।
