नई दिल्ली : कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी हो गई है. कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ अपनी शादी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है. कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर चार फोटो शेयर की हैं. इन फोटो में वह विक्की कौशल को वरमाला पहनाती नजर आ रही हैं. यही नहीं, इन फोटो में कपल का रोमांटिक अंदाज भी देखा जा सकता है. कैटरीना कैफ ने लाल रंग के पारंपरिक परिधान पहने हुए हैं तो वहीं विक्की कौशल भी दूल्हे के अंदाज में खूब जम रहे हैं. कैटरीना कैफ को उनकी शादी पर प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट जैसे दिग्गज सितारों ने बधाई दी है.

