-->

DNA UPDATE

NEWS-शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित।

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को अपने निवास कार्यालय में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में स्वर्गीय राजीव गांधी स्मृति प्रयास आवासीय विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। दंतेवाड़ा सहित छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में प्रयास आवासीय विद्यालय में नक्सल पीड़ित जिलों और अनुसूचित क्षेत्रों के अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर आईआईटी, एनआईटी, इंजीनियरिंग, मेडिकल, सीएस, सीए फाउंडेशन, सीएमए, नेशनल ला कालेज के पाठ्यक्रमों के लिए देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश प्राप्त किया है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में आईआईटी में 27, एनआईटी एवं समकक्ष शैक्षणिक संस्थानों में 35, सीएस फाउंडेशन में 5, क्लेट में दो, इंजीनियरिंग कालेज में 61 विद्यार्थी सफल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने सम्मान समारोह में आईआईटी में प्रवेश प्राप्त करने वाले 27 तथा एनआईटी. और समकक्ष शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश प्राप्त करने वाले 35 विद्यार्थियों को लैपटाप के लिए 50-50 हजार रुपये के चेक प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि प्रयास आवासीय विद्यालय में नक्सल पीड़ित और आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए सरकार का प्रयास सफल हो रहा है। यहां के शिक्षकों ने भी इन बच्चों को बेहतर करने के लिए जी जान से जुटे हैं। जिसका परिणाम राज्य में सफल होने वाले ये बच्चे हैं, जो देश दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं।