छत्तीसगढ़ में फिर एक बार कोरोना की रफ्तार ने तेज पकड़ लिया है छत्तीसगढ़ में आज 106 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 36 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।
बता दें कि प्रदेश में आज 29 दिसम्बर को 14 जिलों बेमेतरा, बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा - मरवाही, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। बालोद, जशपुर, बस्तर एवं कांकेर से 01-01, कबीरधाम एवं धमतरी से 02-02, दुर्ग एवं कोरबा से 03-03, सूरजपुर से 04, राजनांदगांव से 05 कोरोना संक्रमित पाए गए।
