धमतरी-: कोविड-19 संक्रमण का नया वैरिएंट ओमीक्राँन का प्रभाव जिस तेजी से पूरे देश में फैल रहा है इसके बचाव के लिए फिर से सावधानी और सतर्कता अति आवश्यक है क्योंकि दूसरे लहर ने मानव जीवन को काफी क्षति पहुंचाई है इन सबके बीच नगर निगम के विपक्ष के पार्षद गण नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा की अगुवाई में शासकीय अस्पताल पहुंचकर प्रधानमंत्री राहत कोष द्वारा 5 करोड रूपये से अधिक के निर्मित ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्था देखी तथा प्लांट के संचालनकर्ता तथा देखरेख की जिम्मेदारी सम्हाल रहे कर्मचारी विजय डोंगरे से वस्तु स्थिति से अवगत होते हुए कहा कि डेल्टा वैरीअंट के दूसरी लहर मे ऑक्सीजन की कमी के कारण अनेक लोगों ने जान गवाए हैं ओमिक्रान के नये वैरिएंट से बढ रहे संक्रमण के संभावित तीसरी लहर के खतरनाक समय पर ऑक्सीजन की कमी ना हो इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोच के अनुरूप धरातल के स्तर पर ऑक्सीजन प्लांट की समुचित उपयोगिता जरुरतमंदों के जीवनरक्षक के रूप मे होनी चाहिए निरीक्षण के अवसर पर नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने कहा कि निशुल्क टीकाकरण तथा प्रत्येक शासकीय चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्था कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशील व जनहितकारी ठोस व सार्थक पहल है वही पार्षद ने नीलू डागा ने कहा है कि हम विपक्ष के सभी पार्षद गण आम जनता को स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर अच्छी से अच्छी सुविधाएं दिलाने के लिए अपनी सेवा देने हमेशा प्रतिबद्धता के साथ तैयार है।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोच के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य गत व बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने का साकारात्मक माध्यम भी बनकर जनप्रतिनिधि का धर्म निभायगे।
उक्त अवसर पर शासकीय अस्पताल के कर्मचारी गुरु शरण साहू के अलावाराजेंद्र शर्मा, धनीराम सोनकर, विजय मोटवानी ,दीपक गजेंद्र, श्यामलाल नेताम ,अज्जू देशलहरे, मिथिलेश सिन्हा ,ईश्वर सोनकर , हेमंत बंजारे ,प्राची सोनी ,सरिता आसाई श्यामा साहू ,सुशीला तिवारी ,रश्मि दिवेदी ,नीलू डागा, ,रितेश नेताम,प्रकाश सिन्हा, बिसन निषाद उपस्थित रहे।
