धमतरी। भारतीय जैन संगठना द्वारा आयोजित 5 दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर बीजेएस के पूर्व अध्यक्ष निर्मल बरङिया, जोन अध्यक्ष संकेत बरङिया, डॉ हीरा महावर, वर्धमान स्थानकवासी सक्रिय सदस्य अविनाश चौरङिया, बीजेएस के महिला शाखा के अध्यक्ष सूर्या लुंकड़ , योग प्रशिक्षका जया महावर मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बीजेएस सचिव वंदना चौरङिया ने किया और आभार व्यक्त किया। बीजेएस महिला शाखा द्वारा अनाथालय के बच्चो को खाद्य सामग्री दी गई। जया महावर ने बीजेएस टीम के कार्य की प्रशंसा की। डॉ हीरा महावर के लोगो की योग के प्रति जागरूकता देख कर प्रसंशा की। निर्मल बरङिया ने बीजेएस स्मार्ट गर्ल वर्क शॉप की प्रेरणा दी और योग शिविर के सफल आयोजन की बधाई दी। योग से आरोग्य के सभी सदस्यो के सहयोग के लिए बी जे एस अध्यक्ष, सचिव ने आभार व्यक्त किया। बीजेएस टीम ने जया मैम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इस मौके पर गौरी लोढा, आरती सोनी भी उपस्थित थे
