-->

DNA UPDATE

NEWS- भारत और पाकिस्तान की सीमा पर बच्चा हुआ पैदा तो माता पिता ने नाम रख दिया "बॉर्डर"

 भारत और पाकिस्तान की सीमा से एक गुड न्यूज आई है। यहां एक पाकिस्तानी महिला ने बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम बॉर्डर रखा गया है। बेटे का जन्म 2 दिसंबर को अटारी बॉर्डर पर हुआ है। महिला और उसका पति पिछले 71 दिनों से 97 अन्य पाकिस्तानी नागरिकों के साथ अटारी सीमा पर फंसे हुए हैं। महिला का नाम नींबू बाई है जबकि पति का नाम बलम राम है। ये पंजाब प्रांत के राजनपुर जिले के रहने वाले हैं। दोनों ने बताया कि बच्चे का नाम 'बॉर्डर' इसलिए रखा गया क्योंकि वह भारत-पाक सीमा पर पैदा हुआ है