-->

DNA UPDATE

SUICIDE NEWS- पति के झगड़े से तंग आकर पत्नी ने बच्चों के साथ मिलकर लगाई कुएं में छलांग, सभी की मौत।

 राजस्थान के कोटा से एक दिल दहला देने वाली घटना  सामने आई है दरअसल एक महिला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर 5 बेटियों के साथ खुदकुशी कर ली इस घटना में सभी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ रोजाना के झगड़ों से परेशान थी। मृतक महिला की पहचान चेचट थाना क्षेत्र के कालियाहेड़ी गांव की बादामदेवी, पत्नी शिवलाल बंजारा के रूप में हुई है। महिला ने जिन पांच बेटियों के साथ कुएं में छलांग लगाई, वो सभी नाबालिग बच्चियां थीं और उनकी उम्र 1 साल से 14 साल के बीच थी। घटना के वक्त उसका पति किसी रिश्तेदार की शोक सभा में शामिल होने गया था। पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों ने रविवार सुबह छह शवों को देखा और पुलिस को सूचित किया।
उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शवों को कुएं से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस के मुताबिक महिला का पति दोपहर में बाहर गया था और शाम को भी घर नहीं लौटा था। इसी बीच रात में उसकी पत्नी ने बच्चों के साथ आत्महत्या कर लिया। कुआं महिला के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर है। बताया जाता है कि जिस वक्त बादामी देवी कुएं में कूदी, उस वक्त उसकी दो बेटियां सो रही थीं। इसके चलते इन दोनों की जान बच गई। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने यह कदम उठाया है। मामले की विस्तार से जांच चल रही है। इसके बाद ही घटना की असली वजह सामने आएगी।