एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है मुंडन संस्कार से वापस लौटते वक्त पिकअप पलटने की खबर है बताया गया कि धमतरी से लगे जिला बालोद के ग्राम पलारी के पास रविवार की रात पिकअप पलटने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि हादसे में 11 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है
जानकारी के अनुसार दुर्ग केलाबाड़ी से ग्रामीण धमतरी के पर्यटन स्थल गंगरेल में मुंडन संस्कार कार्यक्रम में आये हुए थे।लगभग रात 9 बजे वापस घर के लिए पिकअप में सवार होकर लौट रहे थे तभी पलारी के पास करीब 10 बजे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तत्काल 108 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने बंसीलाल मेश्राम 50 वर्ष पिता बलीराम ग्राम चारभाठा को मृत घोषित कर दिया वही इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए जिसमे प्रीति बाई क्षत्रीय 36 वर्ष, साक्षी यादव 17 वर्ष, शांति बाई 46 वर्ष, प्रभु डोंगरे50 वर्ष, दुर्गा बाई डोंगरे 45 वर्ष, दुर्गा पप्रसाद यादव 42 वर्ष,संतोष क्षत्री 42 वर्ष, रितेश साहू 36 वर्ष, मिथलेश साहू 26 वर्ष, शामिल हैं।त्रिवेणी और सरोज क्षत्री को मामूली चोट आई है। सभी11 लोग घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। वही डॉक्टर ने बताया कि एक की हालत गंभीर है जिसे रायपुर रिफर किया जा सकता है
