छत्तीसगढ़ में अब लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ते जा रहा है आज 2400 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 56 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।
आज 06 जनवरी की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 4.91 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 48 हजार 832 सैंपलों की जांच में से 2400 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आज 06 जनवरी को जिला नारायणपुर से 01, दंतेवाड़ा, गरियाबंद एवं कोण्डागांव में 03-03, बेमेतरा एवं कबीरधाम में 06-06, बालोद में 08, महासमुन्द में 09 एवं बीजापुर में 10 कोरोना संक्रमित पाए गए।
प्रदेश के 19 जिलों में पॉजिटीविटी दर 4 प्रतिशत कम रही
आज 19 जिलों कबीरधाम, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बेमेतरा, बलौदाबाजार, गरियाबंद, बालोद, महासमुंद, राजनांदगांव, मुंगेली, बलरामपुर, बीजापुर, नारायणपुर, बस्तर कोरिया, धमतरी, कांकेर, सूरजपुर एवं सरगुजा से पॉजिटीविटी दर 4 प्रतिशत कम रही


