-->

DNA UPDATE

CRIME- खून से सनी मिली युवक की लाश,अज्ञात आरोपियों ने की हत्या, पुलिस जांच में जुटी।

दुर्ग जिले के भिलाई-3 चरोदा इलाके के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में युवक की हत्या हो गई है.जिससे इलाके में सनसनी फैल गयी है, बीती रात अज्ञात आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. 

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे पहले एंबुलेंस बुलाकर शास्त्री अस्पताल हॉस्पिटल सुपेला ले गए. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. 
भिलाई-3 पुलिस ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड 23 निवासी सुनील शर्मा की कमरे में खून से लथफथ लाश मिली है. वहीं दूसरे कमरे में बच्चों के साथ पत्नी रानी शर्मा सो रही थी. सुबह होने पर शौचालय जाने के लिए रानी उठी तो उसका कमरा किसी ने बाहर से बंद कर दिया गया था. उसके बाद अपनी मां लक्ष्मी को फोन कर बताया कि उसके कमरे को बाहर से किसी ने बंद कर दिया है.
मामले में पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है

मामले की जानकारी मिलने बाद रानी के घर मायके वाले पहुंचे तो दामाद सुनील की लाश कमरे में खून से सनी मिली. सुनील के कान में चाकू से वार करने का निशान है. घटनास्थल मौके पर थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल समेत उनकी टीम पहुंची थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.