-->

DNA UPDATE

NEWS- छ. ग. मंत्रालय ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जारी किया आदेश, बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध।

 रायपुर :: छत्तीसगढ़ मंत्रालय ने कोरोना के बढ़ते मामलो को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है. इसके साथ तमाम शासकीय कार्यालयों में महज एक तिहाई तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों के साथ काम करना होगा.


सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से तमाम अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और समस्त विभागाध्यक्षों दिशा-निर्देश जारी किया गया है. इसमें मंगलवार से नए रोस्टर के तहत महज एक-तिहाई तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों को काम पर बुलाया जाएगा, वहीं अनुभाग अधिकारी व वरिष्ठ अधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रहेगी.

इसके अलावा संक्रमण को ध्यान में रखते हुए महानदी भवन, विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. इसके साथ सार्वजनिक बसों के स्थान पर अधिकारी-कर्मचारी निजी अथवा विभागीय वाहनों के उपयोग को प्राथमिकता देने कहा गया है.